shabd-logo

कहां की नारियों का देवता यशगान करते हैं ?

14 जून 2018

203 बार देखा गया 203
featured image

जगत् में वो जगह है कौन जिसे अभिराम कहते हैं,

कहां पर सृष्टि के विज्ञान के सिद्धान्त पलते हैं।


बताओ उस जगह को तुम जहां भगवान रहते हैं,


कहां की नारियों का देवता यशगान करते हैं।।



वो घर होता है घर जिसमें अतिथि सम्मान पाते हैं ,

जहां पर गाय वायस श्वान भी स्थान पाते हैं।


बढाती मान निज सम्मान अरु अभिमान देहली का ,

वहां की नारियों का देवता यशगान गाते हैं।।

डा वेदप्रकाशमिश्र की अन्य किताबें

आलोक सिन्हा

आलोक सिन्हा

ये आपके दोनों ही मुक्तक बहुत बहुत सराहनीय और मुक्तक शैली को सार्थक करने वाले हैं | बहुत सुंदर |

15 जून 2018

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए