shabd-logo

मोदी ने किया सबसे बड़े मोबाइल प्लांट का उद्घाटन

10 जुलाई 2018

338 बार देखा गया 338

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉएडा में सैमसंग की सबसे बड़ी फैक्ट्री का उद्घाटन किया। आप को बता दे की दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन भारतीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण कोरिया आधारित सैमसंग के सबसे बड़े प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहा की यह मेक इन इंडिया को और ज्यादा गतिशील बनाएगा। दक्षिण कोरिया के इस पाँच हज़ार करोड़ के निवेश के बाद भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दूसरे स्थान पर आ गया है।

article-image

पीएम मोदी ने उद्धघाटन के बाद कहा सैमसंग के इस नए प्लांट से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मोबाइल प्लांट से हर महीने लगभग एक करोड़ फ़ोन बनेंगे जिसका 30 प्रतिशत निर्यात किया जायेगा। पीएम मोदी ने कहा भारत में करीब 40 करोड़ स्मार्ट फ़ोन उपयोग में हैं, ऐसे में ये कदम भारत को डिटिजल क्रांति की तरफ आगे ले जायेगा। उन्होंने कहा की बीते चार वर्षों में फ़ोन की इंडस्ट्री बढ़ी है, जिसकी संख्या आज 200 के करीब हो गयी है। यहाँ लगभग चार लाख युवाओं को सीधे रोज़गार मिला है। पीएम मोदी ने कहा की आज भारत का सारा काम ऑनलाइन होता जा रहा है, चाहे वो एड्मिशन हो या ट्रैन की बुकिंग और सभी सेवाओं को ऑनलाइन लाने का प्रयास भी किया जा रहा है। मोदी ने कहा भारत में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहाँ कोरिआई सामन न हो। उन्होंने कहा की हमारे देश में ऑनलाइन ट्रांसेक्शन भी काफी बढ़ गयी है। जून के महीने में ही भीम और रुपे एप्प से लगभग 41 हज़ार करोड़ लेनदेन हो चुकी है। यह सिर्फ भारत ही नहीं विश्व के अन्य देशों द्वारा भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल प्लांट की उपयोगिता बताते हुए दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने भारत को अपना ख़ास दोस्त बताया। उन्होंने कहा की भारत हमारा दोस्त है और इसने हर मौके में हमारा साथ दिया है। हम भारत में बनने वाली स्मार्ट सिटी में योगदान का हर संभव प्रयास करेंगे। इसी का जवाब देते हुए नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया की नीतिओं का समर्थन किया और एशिया को समृद्ध बनाने की बात कही।

article-image

नॉएडा स्थित सैमसंग कंपनी में पहुँचने के लिए पीएम मोदी और दक्षिण कोरिआई राष्ट्रपति ने मेट्रो का सहारा लिया। आप को बता दे पीएम मोदी और दक्षिण कॅरिअ के राष्ट्रपति ने मेट्रो से जाते हुए लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। दरअसल यमुना बैंक में लोगों ने पीएम मोदी और मून जे इन का स्वागत किया था। दोनों नेताओं ने खिड़की से हाथ हिला कर लोगो का अभिवादन स्वीकार किया।


सैमसंग के इस नए प्लांट से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मैनुफैक्चरिंग यूनिट से भारत के विकास और मेक इन इंडिया मुहिम को भी बल मिलेगा। इस प्लांट में हर महीने लगभग एक करोड़ फोन बन

अभय शुक्ला की अन्य किताबें

शब्दनगरी संगठन

शब्दनगरी संगठन

नमस्कार, आप के लेख को हमारे सोशल प्लेटफार्म पर साझा किया गया है | धन्यवाद https://www.facebook.com/shabdanagari/posts/1342840572485694

10 जुलाई 2018

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए