आज हम आपको आचार्य चाणक्य के द्वारा बताए गए ऐसे 3 सूत्रों की चर्चा करेंगे जिसे अपनाने वाला व्यक्ति जीवन मे सफल बनकर बहुत ही सम्मान पाता है और न अपनाने वाले व्यक्ति दर दर की ठोकरें खाता हुआ आलोचना का पात्र बनता है।
1. जो व्यक्ति बिना परिश्रम के दूसरों का धन चुराकर अमीर बनने के सपने देखता है वह ज़िंदगी मे कभी धनवान नही बन सकता। अगर चोरी के पैसे से अमीर बना जा सकता है तो सभी करोड़पति लोग अपना बिज़नेस छोड़कर चोरी ही करने लग जाते। इसलिए ज़िंदगी मे कभी भूलकर भी चोरी नही करनी चाहिए।
2. जो व्यक्ति पराई स्त्री को गंदी नज़र से देखता है वह इस धरती पर सबसे बड़ा धूर्त प्राणी है। पराई स्त्री को गंदी नज़र से देखने वाला व्यक्ति ज़िंदगी मे कभी सम्मान नही पा सकता और उसकी मौत बहुत ही दर्दनाक तरह से होती है।
3. जो मनुष्य अच्छे मित्रों का परित्याग कर बुरे मित्रो को अपने साथ रखता है उसके समान महामूर्ख कोई और नही है क्योंकि अच्छे दोस्त बहुत ही भाग्य से मिलते हैं और अच्छे दोस्त ही मुश्किल घड़ी में काम आते हैं। स्वार्थी मित्र तो संकट आते ही भागखडे हो जाते हैं। इसलिए अच्छे मित्रो को हमेशा अपने साथ ही रखना चाहिए।
चाणक्य के अनुसार ऐसा व्यक्ति ज़िंदगी भर दर दर की ठोकरें खाता है