shabd-logo

पृथ्वी दिवस

22 अप्रैल 2023

10 बार देखा गया 10

हर साल 22 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस दिन पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत किसने, कब और क्यों की? क्या है पृथ्वी दिवस 2023 की थीम। साथ ही देखें अर्थ डे के कोट्स और स्लोगन, नारे हिंदी में।

इंटरनेशनल अर्थ डे हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य एनवायरनमेंट को नुकसान पहुंचाने वाली वैसी तमाम चीजों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है ताकि लोग पृथ्वी की महत्ता को समझें और उसे सुरक्षित रखने में एकजुट होकर काम करें। दरअसल, प्रदूषण और स्मॉग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अर्थ डे विश्व भर में मनाया जाता है। वहीं, लोगों को मैसेज देने के लिए सरकार द्वारा कुछ बेसिक थीम भी तय किए जाते हैं। आइए वर्ल्ड अर्थ डे से जुड़े इतिहास और थीम को जान लेते हैं। साथ ही इसे सबसे पहले किसने और क्यों सेलिब्रेट किया था इसकी भी जानकारी देंगे

विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। 2023 में अर्थ डे 22 अप्रैल, दिन शनिवार को है।

पृथ्वी दिवस 2023 की थीम: हर साल चुनौतियों को ध्यान में रख कर अर्थ डे के लिए एक खास थीम रखी जाती है और उस थीम के अनुसार टारगेट अचीव करने का प्रयास किया जाता है। इस बार विश्व पृथ्वी दिवस की थीम 'इन्वेस्ट इन अवर प्लैनेट' (Invest in Our Planet) है। पृथ्वी दिवस या अर्थ डे जैसे शब्द को दुनिया के सामने लाने वाले सबसे पहले व्यक्ति थे- जूलियन कोनिग। दरअसल, उनका जन्मदिन 22 अप्रैल को होता था। इसी वजह से पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आंदोलन की शुरुआत भी उन्होंने इसी दिन की और इसे अर्थ डे का नाम दे दिया।

पृथ्वी दिवस का इतिहास : अर्थ डे को सबसे पहले 1970 के दशक में अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने शुरुआत की थी। उस समय पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन को मनाया गया था। इसके ठीक एक साल पहले यानी 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव के कारण बड़ी त्रासदी हो गई थी। इस हादसे ने कई लोगों को चपेट में लिया था। उसी दिन पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का निर्णय लिया गया और नेल्सन के कहने पर 22 अप्रैल को करोड़ों की संख्या में अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस को सेलिब्रेट किया।


नीरज अग्रवाल चंदौसी उप्र 



1
रचनाएँ
पृथ्वी दिवस...…......... हमारी सबकी धरा
0.0
हम सभी पृथ्वी दिवस मनाते हैं और जीवन में सच हम सभी बताते हैं हरा भरा हो जीवन हम सभी का पेड़ पौधे से हम सांसें पाते और जीवन को जीत को है

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए