टीवी की धड़कन पर्ल वी पूरी जिन्होंने कलर्स के शो नागिन ३ में माहिर के किरदार से सबका मनोरजंन किया और अब दर्शकों को कलर्स के बेपनाह प्यार से मनोरंजित कर रहे है अब और एक वर्ष बड़े हो गए है।

अभिनेता ने सोनी टीवी के शो दिल कि नजर से खूबसरत से डेब्यू किया था। उनके सफल अभिनय की भूमिका तब आई जब उन्हें स्टार प्लस के शो फिर भी ना माने… बदतमीज दिल में अबीर मल्होत्रा ​​के रूप में चुना गया। उन्हें संगीत काफी पसंद है और उन्हें गाना बहुत पसंद है और अपने व्यस्त शेड्यूल से भी को अपने संगीत के लिए समय निकाल लेते है। वह संगीत के एक पूर्ण पैकेज है जैसा कि वह लिखते हैं, गाते हैं और साथ ही म्यूजिक भी देते हैं।

पर्ल हमें ये साबित करते है कि अगर मेहनत की जाए तो कुछ भी संभव है। उन्होंने अपने जुनून का पालन करने का फैसला किया, हालांकि उन्हें पता था कि यह मुश्किल होगा। वह कड़ी मेहनत के प्रति समर्पण और हमारे दिल के अनुसरण के काफी अच्छे उदाहरण है।

नागिन ३ की स्टार कास्ट पर्ल वी पूरी का जन्मदिन मनाने के लिए पिछली रात साथ थी। पर्ल वी पूरी ने अपना खास दिन अपने को स्टार्स सुरभी ज्योति, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी उनके पति रोहित रेड्डी,दर्शन रावल, हेली दारूवाला और कई के साथ मनाया। एक्टर्स जो पार्टी में उपस्थित थे उन्होंने आने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की जिसमें सभी पर्ल वी पूरी के साथ नजर आ रहे हैं।

पर्ल सभी के साथ काफी आंनद लेते हुए दिख रहे है। हम पर्ल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते है! पार्टी के विडियोज और तस्वीरों को देखिए! यहां अपनी शुभामनाएं जरूर लिखे।