shabd-logo

सांसद अग्निवीर योजना

17 जून 2022

30 बार देखा गया 30
दिनाँक: 17.06.2022
समय :  शाम 10:30 बजे

प्रिय सखी,

शुभ संध्या!

आफिस से आकर गर्म चाय के साथ गर्मागर्म आईडिया आया है। 

क्यों ना जनता एक योजना बनाये  और सरकार से गुजारिश करे कि-

1.  सांसद ठेके पर 4 साल के लिए चुने जाएंगे। 
2. सांसदकाल में उन्हें 25,000 रुपये मासिक सैलरी मिलेगी। कोई भी भत्ता नहीं मिलेगा।
3. उनको अपनी इनकम पर टैक्स देना होगा। 
4. उनकी सैलरी से हर महीने 9,000/- रुपए कटेंगे जो चार साल बाद उनको डबल होकर मिल जाएंगे। 
5. उसके बाद उनमें से 75% चाहे जितना भी अच्छा काम करे दुबारा सांसद नहीं बनेगें।
6. सांसद को 12वीं पास होना होगा, 10 किमी की रेस और मेडिकल और लिखित परीक्षा देनी होगी। 
7. एक बार भी जेल जाने पर सांसद नही बन पायेगें।
8. अभी उन्हें 1 दिन भी सांसद बनने पर पेंशन मिलती है और जितनी बार सांसद या MLA बनते हैं, उतनी पेंशन मिलती है, वह सभी बंद कर दो जाएगी क्योंकि सरकार पर  पेंशन का बोझ ज्यादा पड़ रहा है। 
9. जो भी राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, उसकी संपत्ति जब्त करली जाएगी।
10. और जो एक बार 4 साल के लिए सांसद बन जाएंगे, उन्हें दूसरे संस्थान में गार्ड बनने का मौका दिया जाएगा। 

और अंत में-

जो राष्ट्रीय सम्पति को जला रहे हैं, क्या आप देशभक्त है? सेना में जाकर, देश की सुरक्षा कैसे करेंगे? ये हमारे टैक्स से बनी संपति हमारी है। 

हाथ मे तिरंगा झंडा लेकर, काली पट्टी बांधकर, धरने पर बैठकर भी अपनी बात सरकार तक पहुंचाई जा सकती है। आगजनी, पत्थरबाजी, तोड़फोड़, एक भावी सैनिक को शोभा देता है क्या? 

गीता भदौरिया

कविता रावत

कविता रावत

मानसिक विकृति का सूचक है तोड़-फोड़ और आगजनी जैसे घटनाएं। पार्षद हो या विधायक या फिर सांसद एक बार सत्ता में आ गए तो फिर इन्हें कुछ भी नहीं देंगे फिर भी ये पांच साल में इतना कमा लेंगे कि उन्हें न पेंशन न सैलरी की जरुरत होगी, उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। एक बार कुर्सी क्या मिली नहीं की राजा-महाराजा बन जाते हैं फिर काहे की चिंता, सात पुस्तों का इंजाम पक्का ,,,,,,,,

19 जून 2022

गीता भदौरिया

गीता भदौरिया

19 जून 2022

लेकिन दूसरों के बच्चों के लिए इनकी मानसिकता है कि 10-20 हजार में कॉन्ट्रैक्ट पर रख लो।

Pragya pandey

Pragya pandey

बिल्कुल सही कहा है आपने.. सांसद और मंत्री के घर में पैसे रखने की जगह कम पड़ जा रही है और आम जनता को चार साल की नौकरी पेश की जा रही है। सरकार ने ये गलती डिसीजन लिया है और रही बात विरोधकर्ताओ की तो मैं आपके इस बात से भी सहमत हूँ सरकारी सम्पत्ति जलाने के नाम पर अपने ही देश की बर्बादी कर रहे है इसके वहज से आम जनता को बहुत सारी दिक्क़ते सहनी पड़ रही है। 🙏🙏🙏

18 जून 2022

गीता भदौरिया

गीता भदौरिया

19 जून 2022

आभार प्रज्ञा जी। सही कहा आपने।

Papiya

Papiya

बिल्कुल सही ऐसे ही कुछ कम बेसी सवाल मेरे मन में भी आए थे।

17 जून 2022

गीता भदौरिया

गीता भदौरिया

17 जून 2022

धन्यवाद पापिया जी। समय की कमी के कारण मैं बहुत कम ही आप लोगों के लेख पढ़ पाती हूँ। फिर भी आप मेरे लेख पढ़ती है और पसंद करती है, धन्यवाद🙏

13
रचनाएँ
जून 2022 डायरी
0.0
समसामयिक विषयों पर मन की बातें साझा कर लेती हूँ। ना काहू से दोस्ती, ना काहू से बैर।।
1

4 साल का जवान !!!!

10 जून 2022
5
3
1

दिनाँक : 10 जून, 2022समय : दोपहर एक बजेप्रिय सखी,कल आप सभी ने जो सलाह और संवेदना दी, आज मेरे स्वास्थ्य पर उसका असर सिखाई दे रहा है। आज फीवर भी नहीं आया। पर गला अभी इन्फेक्टेड है। लगता है 3

2

“हिंदी क्या करेगी? सिर्फ हमें शूद्र बनाएगी”

10 जून 2022
6
2
2

दिनाँक : 09.06.2022समय : दोपहर 1 बजेप्रिय सखी,शीर्षक पढ़कर चौन्क गई क्या?द्रमुक नेता और राज्यसभा सदस्य टीकेएस एलनगोवन ने अपने एक विवदास्पद बयान में दावा किया है कि हिंदी तमिलों का दर्जा घटाकर ‘शूद्र’ क

3

तू कौन ? मैं खामखां!

11 जून 2022
5
2
2

दिनाँक : 11.06.2022समय : शाम 6 बजेप्रिय सखी,आजकल कुछ नेताओं को 3 जून और 4 जून की रोटी भी नसीब हो रही है..... जेल में। कौन सफेदपोश है और कौन नकाबपोश है ये तो पता नहीं, पर जब एक ही थाली के बेगनों

4

इवेंट मैनेजमेंट बनाम राजनीति

13 जून 2022
4
1
1

दिनाँक: 13.06.2022समय : रात 11 बजेसखी,पहले बड़े- बड़े बिज़नेस हाउस इवेंट मैनेजमेंट करते थे। आजकल देश की राजनीति ही इवेंट मैनेजमेंट का घर बन गई है। साहब हर इवेंट के लिए पोशाक बदलते है। तो भला ब

5

कोविशील्ड माने नो शील्ड😢 आप खुद जिम्मेदार हैं

14 जून 2022
2
1
0

दिनांक: 14.06.2022समय : शाम 7 बजे।प्रिय सखी,पता है! मेरी कलीग को और मुझे, एक साथ फीवर आया। उसने कोरोना का टेस्ट कराया तो पॉजिटिव आया तो कल मैने भी टेस्ट कराया। आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। दोस्ती हो

6

सांसद अग्निवीर योजना

17 जून 2022
5
3
6

दिनाँक: 17.06.2022समय : शाम 10:30 बजेप्रिय सखी,शुभ संध्या!आफिस से आकर गर्म चाय के साथ गर्मागर्म आईडिया आया है। क्यों ना जनता एक योजना बनाये और सरकार से गुजारिश करे कि-1. सांसद ठ

7

नेताओं के वादे माने चटपटे गोलगप्पे

19 जून 2022
4
3
2

"आपको पता है, नेताओं को ना तो बैकवर्ड से कोई मतलब है, ना फारवर्ड से। उन्हें केवल वोट बैंक से मतलब है। वे जिसे वोटों के लिए भरमा सकते है, उन्हें आरक्षण का झुनझुना पकड़ाकर वोट लेते हैं। जिन्हें वोट बैंक

8

कौन पॉवरफुल? मॉनिटर, टीचर या प्रिंसिपल

22 जून 2022
3
1
0

दिनांक: 22.06.2022समय : शाम 7 बजेप्रिय सखी,12th में हमारी क्लास में सुनीता नाम की लड़की को टीचर ने मॉनिटर बनाया। वह ना तो पढ़ाई में टॉपर थी और ना व्यवहार मे बहुत अच्छी थी। हाँ! लम्बी तगड़ी सु

9

क्या आप सुपर क्लास से आते है?

23 जून 2022
5
2
1

दिनाँक: 23.06.2022समय: शाम 7:30 बजे। प्रिय सखी,यह देश हमारा है और इसको समर्थ बनाने में हम तन, मन और धन से पूरा योगदान करते हैं। यानी मन लगाकर काम करते हैं और धन देकर टैक्स भरते हैं। ताकि दे

10

साम दाम दंड भेद

24 जून 2022
3
1
0

दिनाँक : 24.06.2022समय: रात 8 बजेप्रिय सखी,भारत में चाणक्य को राजनीति का पुरोधा कहा जाता है। कौटिल्य या चाणक्य ने युद्ध की स्थितियों से बचने के लिए राज्य की राजनीति में समाधान लाने क

11

आज के चाणक्य

28 जून 2022
3
1
0

दिनाँक: 27.06.2022समय : रात 12 बजेप्रिय सखी,सुना था कि राजनीति बड़ी कमबख्त चीज होती है। फिर सुना कि बिजनेस बड़ी कुत्ती चीज होती है। ऐसा कोई सगा नहीं होता, जिसको बिजनेसमैन ने ठगा नहीं होता। ले

12

एबॉर्शन अधिकार या मेडिकल इमरजेंसी

28 जून 2022
1
1
0

दिनाँक : 28.06.2022समय : रात 8 बजेप्रिय सखी,3-4 दिन से अमेरिका की महिलाएं सड़कों पर हैं। एबॉर्शन का अधिकार कोर्ट द्वारा वापिस लेंने के फैंसले के खिलाफ पहले आंदोलन कर रहीं थीं। अब उन्होंने ध

13

शब्दों की ताकत और कमजोरी

29 जून 2022
3
1
2

दिनाँक: 29.06.2022समय: शाम 7 बजेप्रिय सखी,पता है रिश्ते बहुत नाजुक होते हैं और कुछ ही गलतफहमियां बड़ी समस्यायों की जड़ हो सकती हैं। कई बार हम अनजाने में अपनों को हर्ट कर देते हैं और आपको इस बात क

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए