shabd-logo

श्री गणेशाय नमः

16 सितम्बर 2021

30 बार देखा गया 30

गजानन गौरी नंदन  

करूं मैं वंदन 

विघ्न विनाशक  

गणनायक जय हो!! 

  

गणपति विनायक मूषकवाहन 

उमासुत गणेश एकदंत 

तुम दयावंत भगवंत  

जय हो!! 

वक्रतुंड लंबोदर विघ्नहर्ता  

रिद्धि सिद्धि के दाता  

नमन शंभुसुत  

गजानन तेरी जय हो!! 

  

प्रभु प्रथम पूज्य तुम 

शुभदाता तुम गणराया  

विघ्नहरण मंगलकाया 

मोरिया गणपति  

तेरी जय हो !! 

  

लंबोदर मोदक प्रिय 

गौरी पुत्र गणेश  

ध्याऊं नित्य प्रथमेश 

तुम्हारी जय हो!!  

  स्नेहा उपाध्याय  

स्वरचित एवं मौलिक रचना    


स्नेहा उपाध्याय की अन्य किताबें

आलोक सिन्हा

आलोक सिन्हा

सुन्दर आरती

16 सितम्बर 2021

स्नेहा उपाध्याय

स्नेहा उपाध्याय

16 सितम्बर 2021

ji hardik aabhar hai

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए