shabd-logo

बाबा जयगुरुदेव राजनैतिक संगत का गठन किया गया

16 मार्च 2019

158 बार देखा गया 158

जयपुर। बाबा उमाकांत महाराज के सानिध्य में संचालित बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था द्वारा संबंध बाबा जयगुरुदेव राजनैतिक संगत की एक राष्ट्रीय गोष्ठी में लखनऊ कार्यक्रम में बाबा जयगुरुदेव राजनीतिक संगत का गठन किया गया। राजनैतिक संगत के राष्ट्रीय प्रभारी आशुतोष शर्मा (जयपुर, राज.) को बनाया गया है। इस संदर्भ में मंगलवार को जयपुर स्थित धबास रोड़, अजमेर दिल्ली बाई पास पर में बाबा जयगुरुदेव राजनैतीक संगत के राष्ट्रीय प्रभारी आशुतोष शर्मा ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बाबा जयगुरुदेव राजनैतिक संगत द्वारा सभी प्रांतीय स्तर पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस गोष्ठी में सभी प्रांत के व जिलों के जिम्मेदार उपस्थित रहते हैं।


जयगुरुदेव विचारधारा के अनुरूप एवं राष्ट्रहित, जनहित पर जो खरा उतरेगा उसी को मिलेगा समर्थन...

जयगुरूदेव के कार्यक्रम में आए सभी लोगों द्वारा विभिन्न राजनीतिक विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि बाबा जयगुरुदेव राजनैतिक संगत के लोग सभी दलों के पदाधिकारियों एवं प्रत्याशियों से संपर्क कर, उन्हें शाकाहारी, सदाचारी, नशा मुक्त, राष्ट्रभक्त व ईमानदार होने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही साथ यह भी तय किया गया कि सभी दलों का आकलन करने के पश्चात जो दल हमारी विचारधारा के अनुरूप एवं राष्ट्रहित, जनहित पर खरा उतरता हुआ दिखेगा उस पर बाबा जयगुरुदेव राजनैतिक संगत विचार करने के पश्चात किस दल को समर्थन करना है निर्णय लेगी।


उक्त गोष्ठी में राजनैतिक संगत के राष्ट्रीय सह प्रभारी बागेश्वर द्विवेदी(लखनऊ), राजा वरुणेंद्र प्रताप सिंह (तिघरा स्टेट, अम्बेडकर नगर उत्तरप्रदेश), अंकित दीक्षित (लखनऊ), उदय प्रताप सिंह(लखनऊ) के साथ-साथ राजस्थान प्रदेश के सभी जिलों के पण्डित जगदीश प्रसाद शर्मा, वैध रामकरण शर्मा, सरजीत सिंह, विनोद शर्मा, मक्खन लाल नायक, ओमप्रकाश चौधरी, मेघराज चौधरी, महेश शर्मा चन्द्र प्रकाश ख्डोलिया हीरा लाल शर्मा अन्य लोग मौजूद थे।



पंडित कृष्णकुमार उपाध्याय की अन्य किताबें

1
रचनाएँ
Bevegan
0.0
१ - मानव के आधीन पालतू जानवरों पर क्रूरता उदा: डेरी , बूचड़खाने ,मटन बाजार ! २ - मानव का जंगलों पर अवैध अधिग्रहण और वनस्पतियों का नाश ! उदा : आरे , मुंबई , महाराष्ट्र जैसे और भी कई क्षेत्र ! ३ - जंगली जानवरों की निर्मम हत्या का फरमान ! उदा : अवनी बाघिन , महाराष्ट्र जैसे और कई ! ४ - जीवो के शिशुओं का नाश ! उदा : मुर्गियों के फार्म जैसे और कई ! ५ - किसान मित्र केंचुए जैसे कई फसल सहायक जीव जंतु का विनाश ! उदा : रासायनिक खेती ! ६ - आसमान में उड़ने वाले रंग-बिरंगे जीवो का नाश ! उदा : कई पंछियों की प्रजातियों का लोप ७ - जीवो से अप्राकृतिक और अमानवीय छेड़छाड़ उदा : डाग टेस्टिंग जैसे और कई ! प्रकृति पर ऐसे अनगिनत अत्याचार इस मानवराज में ! एक क्रूर युग का निर्माण किए हुए है !

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए