shabd-logo

गजल

23 मार्च 2022

21 बार देखा गया 21
सो सपने थे राह हजारों
पर हम पार हुवे ना यारो

जाने कोन कमी थी हम में
चित है हम खाने में चारो

याद नही है खुद की हमको
चाहे तुम जिस नाम पुकारो

दाँव लगे है खुद हम खुद पर
चाहे जीतो चाहे हारो

आज सितारे है गर्दिश में
अँधियारो की बाट बुहारो

रातों की तुम कर लो पूजा
आरती तम की आज उतारो

चाँद हमारा ही होता था
याद रखो ये तुम भी तारो

लहरों का कब कोई भरोसा
सोच समझ कर नावँ उतारो

लाख हवाएँ आवारा है
कुछ अहसान करो तुम धारो

फिर दावा दुनियाँ पर करना
पहले अपने मन को मारो

लाख निछावर हो खुशियों पर
मुश्किल पर भी कुछ तो वारो


मुकेश सोनी सार्थक

Mukesh soni की अन्य किताबें

1

मुक्तक

24 फरवरी 2022
0
0
0

ईश्क तो सच्चा सदा से है ईबादत की तरहझूठ के साँचो ढले हम ही है आदत की तरहयूँ तमाशो की बहुत बिखरी अदा मजमें जवाँजख्म हँस ही ना पड़े फिर से शरारत की तरहमुकेश सोनी सार्थक

2

गजल

25 फरवरी 2022
0
0
0

गम गर अपने बतलाएँगेअपने हिस्से क्या पाएँगेहै हाला तो राम भरोसेहम साँसों से मर जाएँगेअपने घर मे बिखरे है जोकैसे किसके घर जाएँगेदोनों हाथों जिम्मेदारीकैसे कुंडी खटकाएँगेउलटे उलटे पग पड़ते हैहै मुश्किल तो

3

गीत

26 फरवरी 2022
0
0
0

कौन मुझमे झर रहा है पतझरो का नाम ले करचल पड़ी पुरनम हवाएँ फिर तनिक आराम ले करथाप देती है दिशाएँ गन्ध वाले जाम ले कररँग बसन्ती बह रहा हैकुछ कथाएं कह रहा हैमौन भी चुप की सकल हीअब व्यथाएँ कह रहा हैआ

4

मुक्तक

27 फरवरी 2022
0
0
0

परस्तिश का सलीका भी तो उसके बाद आया हैखुदा को हूबहू देखा था उसकी शक्ल सूरत मेंलगा कर के गले उसको में सारी उम्र महका हूँफ़रिश्ता जब उतर आया था इक माटी की मूरत मेंमुकेश सोनी सार्थक

5

गजल

3 मार्च 2022
0
0
0

अब बुरे का क्या बुरा हो जाएँगानभ बदल कर क्या धरा हो जाएँगाआस के मोती पिरोना छोड़ देख्वाब है जो क्या तिरा हो जाएँगाजो महक पाया नही मिल कर कभीटूट कर वो क्या हरा हो जाएँगाजी जरा ले आज कल की क्या खबर

6

गजल

23 मार्च 2022
0
0
0

सो सपने थे राह हजारोंपर हम पार हुवे ना यारोजाने कोन कमी थी हम मेंचित है हम खाने में चारोयाद नही है खुद की हमकोचाहे तुम जिस नाम पुकारोदाँव लगे है खुद हम खुद परचाहे जीतो चाहे हारोआज सितारे है गर्दिश में

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए