shabd-logo

आस्था या अंध आस्था

7 अक्टूबर 2016

352 बार देखा गया 352

भारत का ज्ञान , संस्कृति, आध्यात्म , दर्शन और ऐतिहासिक विरासत आरम्भ से ही विश्व के लिए आकर्षण का कारण बनी रही है . प्रागैतिहासिक वैभव , ऐतिहासिक परिवर्तन , मध्य युगीन आक्रमण और आधुनिक वैज्ञानिक युग में भारत ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखी है , वैदिक समय का सामाजिक उत्कर्ष , ऐतिहासिक काल की धरोहरे , मध्युगीन संघर्ष और आधुनिक पहचान बनाने में केवल वैज्ञानिको या क्रांतिकारियों ने ही योगदान नहीं दिए , समाज की प्रगति में संत ो और समाज सुधारको का योगदान भुलाया नहीं जा सकता


संत कबीर ने भेदभाव रहित समाज के निर्माण के लिए अपना जीवन संघर्ष में बिताया.. स्वर्ग और नर्क के अंधविश्वास को तोड़ने मगहर में जाकर मृत्यु स्वीकारी , रजा राम मोहन राय , स्वामी दयानंद सरस्वती , ईश्वर चंद विद्यासागर , स्वामी विवेकानंद , राम कृष्ण परमहंस कुछ ऐसे ही नाम जिन्होंने आदर्श प्रगति के लिए संघर्ष किया .. ब्रह्म समाज , आर्य समाज , पर्दा प्रथा ,सती प्रथा विधवा पुनर्विवाह , विश्व धर्म महासम्मेलन हमारे सामाजिक उत्थान की कुछ कड़ियाँ हैं


परन्तु आज समाज में अंधविश्वास ने अपनी जड़े फिर से पकड़ ली है , और जनता भक्ति के नाम पर हो रहे इस व्यवसाय से आँखे फेरे हुई है आज संतो और बाबाओं का एक जाल फैला हुआ है , वे सत्संग , भक्ति ,श्रधा , आध्यात्म के नाम पर सिर्फ व्यवसाय कर रहे है और हम अन्ध्श्रधा में डूब कर अकर्मण्यता को आत्मसात करते जा रहे है और अपने सबसे बड़े मार्गदर्शक भगवान कृष्ण की दार्शनिक वाणी से दूर होते जा रहे हैं..


तुलना करने के लिए हुम्हे बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं जिन संतो और समाज सुधारको के नाम ऊपर लिए गए हैं उनके प्रयत्नों के परिणाम उनकी पहचान है और आज हम उन्हें इन्ही कारणों से जानते है जरा सोचिये की आज से २० / ३० वर्ष बाद हम संतो को उनके सुधारों के कारण नहीं याद करेंगे बल्कि उन्हें याद किया जाएगा की उन बाबा की मृत्यु के बाद उनके शयन कक्ष से इतनी संपत्ति प्राप्त हुई , उन संत की दैनिक आय इतने करोड रुपये थी , उस संत ने अपनी सत्संग सभ भे अपने ही एक सेवक को सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहे , .. उसकी ट्रस्ट का सालाना टर्न ओवर इतना है...


इसलिए कर्मयोग को ध्यान रखिये , समाज की प्रगति में अपना योगदान देते रहिये , इश्वर में आस्था रखिये और इन व्यावसायियो से दूर रहिये

शैलेन्द्र दीक्षित की अन्य किताबें

प्रियंका शर्मा

प्रियंका शर्मा

बहुत ही शिक्षाप्रद लिखा है , अच्छा लगा ये लेख

8 अक्टूबर 2016

1

भारत के विकास का कार्य प्रगति पर है पर रूकावट के लिए खेद है

27 सितम्बर 2016
0
1
0

दिनांक28अप्रैल2015 एक वर्ष पहले इस देश में एक ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ , जब १६वीं लोकसभा का चयन हुआ ,एक नयी सरकार चयनित हुई और देश में एक विचित्र लहर और ऊर्जा का संचार हुआ , घोटालों की चली आ रही एक सतत श्रखंला को फिलहाल एक विराम लगा , लोगों ने कुछ स्वप्न देखे , एक मूक कार्यालय में मानो प्राण संचारि

2

गांधी का भारत या गोडसे का भारत

27 सितम्बर 2016
0
1
0

दिनांक19मई2012 आजकल देश में चर्चाओ का एक दौर है जिसमे गांधी की जम के बुराई हो रही है , उन्हें आज देश की सारी समस्याओं की जड़ के रूप में देखा जाने लगा है , तथ्य भी है , साक्ष्य भी जुटाए जा रहे है , सूचना के अधिकार का प्रयोग भी हो रहा है , पर प्रश्न यह है की इस सबसे क्या

3

आस्था या अंध आस्था

7 अक्टूबर 2016
0
4
1

भारत का ज्ञान , संस्कृति, आध्यात्म , दर्शन और ऐतिहासिक विरासत आरम्भ से ही विश्व के लिए आकर्षण का कारण बनी रही है . प्रागैतिहासिक वैभव , ऐतिहासिक परिवर्तन , मध्य युगीन आक्रमण और आधुनिक वैज्ञानिक युग में भारत ने विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखी है , वैदिक समय का सामाजिक उत्क

4

रावण के महिमांडन का खंडन

11 अक्टूबर 2016
1
1
0

रावण के महिमामंडन का खंडन आजकल सोशल मिडिया पर एक चलन बहुत तेजी से चल पड़ा है , रावण के बखान..!! वो एक प्रकांड पंडित था जी....उसने माता सीता को कभी छुआ नहीं जी....अपनी बहन के अपमान के लिये पूरा कुल दाव पर लगा दिया जी.....!!!मेरे कुछ मित्र ब्राह्मण होने के कारण

5

अपना मन

12 जुलाई 2018
0
0
0

मैंने सागर की लहरों को जम कर बिखरते देखा है।उन टूटी बिखरी लहरों को फिर से पिघलते देखा है।।फिर पिघल पिघल कर ये पानी सागर में मिल जाता हैवापस लहरों का रूप लियेफिर हुंकार लगाता हैतपता और ठिठुरता हैउड़ता और ठहरता हैबरसता और मचलता हैजैसे अपना चंचल मन!!✍*कप्तान शैलेंद्र दीक्षित*2000 बैच

6

पाॅलीथीन पर प्रतिबंध

18 जुलाई 2018
0
0
0

हमारे बचपन और उससे थोड़ा पहले प्लास्टिक घरों की आदत नहीं था।प्लास्टिक स्वयं एक विकल्प था! कागज,कपड़े, काँच, मिट्टी एवं धातु की वस्तुओं का! और ये विकल्प कहीं चले नहीं गये।बस हमारे जैसे थोड़े बहुत सक्षम लोगों ने इनकी माँग घटा दी है इसलिये आपूर्ति प्रभावित है।भंडारण के लिये धातु, मिट्टी या काँच के पात्र ल

7

काकोरी क्रांति की वर्षगाँठ

9 अगस्त 2018
0
0
0

9 अगस्त यह तिथि इतिहास में कई कारणों से महत्वपूर्ण है।सन् 1942 में यह अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन का पहला दिन था, तो सन् 1945 में यह तिथि जापान के महानगर नागासाकी पर प्रलयाग्नि बन कर बरसी थी।द्वितीय विश्व युद्ध ने यूरोपीय देशों की कमर तोड़ दी और वो धीरे धीरे अपने उपनिवेशों से पलायन करने लगे। इस प्रका

8

संस्मरण:- माता प्रथम गुरु/ हांगकांग यात्रा वर्ष 2018

27 अगस्त 2018
0
0
0

हांगकांग यात्रा वैसे तो ज्यादा आनंददायक नहीं रही, फिर भी हर यात्रा कुछ न कुछ सिखा ही देती है।ऐसा ही कुछ इस यात्रा में भी हुआ।सोमवार का दिन था, मौसम में नमी थी, गहरे काले बादल घिरे हुये थे और हम तय कार्यक्रम के अनुसार “डिजनीलैंड” के लिये निकले थे। यह स्थान बच्चों के लिये विशेष महत्व का है,उनके मनोरं

9

शब्द जो बदनाम हो गये भाग 1

8 सितम्बर 2018
0
0
0

विश्व की प्राचीनतम एवं समृद्ध भाषा संस्कृत के बहुत से शब्द आज भारतीय समाज में बदनाम कर दिये गये हैं।यह श्रंखला संस्कृत शब्दों की हो रही इस दुर्दशा को सबके समक्ष लाने और उन शब्दों को सम्मान दिलाने का एक छोटा सा प्रयास है। आज के समय में बुद्धिजीवियों द्वारा सर्वाधिक तिरस्कृत एक शब्द अक्सर सुनाई देता

10

भारतीय मानक समय और ट्रैफिक

25 जुलाई 2019
0
0
0

हम सभी ने प्रायः यह वाक्यांश सुना होगा - "भारतीय मानक समय" या फिर अंग्रेजी में #IndianStandardTime इसका प्रयोग अक्सर देरी से पहुँचने वाले लोग मुस्कराकर अपनी देर से आने की शर्म को ढांकने के लिये करते हैं।पर जब सड़क पर चलिये - तो ऐसा लगता है कि सबको समय की बड़ी कीमत है।पैदल चलने वाला , चलती गाड़ियों

11

चंद्रयान 2 के चंद्रावतरण की वह रात

9 सितम्बर 2019
0
0
0

शुक्रवार 06 September की रात, शनिवार 07 September की सुबह, "इसरो" केंद्र बैंगलौर, चंद्रयान 2, विक्रम लैंडर , के. सिवान या फिर नरेंद्रमोदी अपनी पसंद का शीर्षक चुन लीजिये।मैं जो लिखने जा रहा हूँ, उसकी विषय वस्तु इन शीर्षकों के इर्द गिर्द है, या यूँ कहिये, बस एक ऐसी गड्डमड्ड खिचड़ी है जिसमें इनमें से क

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए