shabd-logo

अति सर्वत्र वर्जयेत

6 अप्रैल 2017

429 बार देखा गया 429

अति सर्वत्र वर्जयेत| जीवन दर्शन के बारे में हमारे पूर्वजों के ज्ञान समुद्र में से निकले इस मोती के बारे में लगभग हम सभी जानते हैं, इस पर मनन भी करते हैं, इसके बारे में अपने लोगों को सावचेत भी करते हैं परन्तु जब इसे व्यवहार में अपनाने की बात आती है तो जाने-अनजाने ही सही, हम सभी से इस अमूल्य ज्ञान की उपेक्षा हो ही जाती है| मैं आज इसी बात पर चिंतन कर रहा था कि चाहे जीवन हो या प्रकृति का कोई भी पहलू हो, गुण हो या दोष हो, लाभ हो या हानि हो, वास्तव में अतिसब जगह बुरी ही साबित होती है|

सामान्यतया हम समझते हैं कि बुराई या नकारात्मक चीजों की ही अति खराब होती है लेकिन आप देखिए, अच्छी चीजों या सकारात्मक पहलुओं की भी अति हो जाए तो वह भी लाभदायक नहीं होती या उसके अच्छे परिणाम नहीं आते| संभवतः इसी कारण यदि किसी व्यक्ति द्वारा अच्छी प्रवृतियों के प्रति भी अतिवादिता प्रदर्शित की जाए है तो वह नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर सकती है| जैसे व्रत करना, ईश्वर के प्रति कृतज्ञता भाव रखना अच्छी बात है परन्तु देखा जाता है कि कई स्त्रियां खूब व्रत-उपवास करती हैं, कई लोग ईश्वर की पूजा में अतिवादी हो जाते हैं|

मैंने देखा है कि हममें से अधिकतर लोग अंग्रेजी के प्रयोग के दीवाने होकर अतिवादिता के शिकार हो जाते हैं| घर-परिवार में कोई-कोई ही अंग्रेजी समझता है फिर भी शादी या अन्य उत्सवों के निमंत्रण/आमंत्रण कार्ड अंग्रेजी में छपवाए जाते हैं| कार्यालय में अंग्रेजी को लेकर हमारे बहुत से साथी कर्मचारी कैसी-कैसी लकीरें पीटते रहते हैं, हम जानते हैं, जबकि वही कार्य वे अपनी राजभाषा हिंदी में आसानी से कर सकते हैं|

ऐसे ही जब हिंदी भाषा को कार्यालय में अपनाने के जतन किए जाते हैं और विभिन्न माध्यमों से व्यक्तियों को प्रेरित करना आवश्यक होता है तो ऐसे प्रयासों में यदि कोई-कोई व्यक्ति अत्यधिक प्रेरित और भावना के वशीभूत होकर अपने व्यवहार और प्रवृत्ति में अतिवादिता ले आता है और हिंदी को अपनाकर उसका अधिकाधिक या शत-प्रतिशत प्रयोग करने का संकल्प लेता है तो कई बार व्यावहारिकता की उपेक्षा होने से उसका वांछित सकारात्मक परिणाम नहीं मिलता| कभी-कभी तो ऐसे प्रयासों का नकारात्मक प्रभाव होने की ज्यादा संभावना होती है| विश्लेषणात्मक दृष्टि से देखें तो वह व्यक्ति अच्छा कार्य कर रहा है, उसका निहित उद्देश्य पवित्र है, इसके बावजूद भी वह दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बनने के बजाय पावन उद्देश्य के लिए स्वयं ही बाधक-सा बन जाता है और इसके परिणाम भी नकारात्मक होने लगते है| कभी कभी तो ऐसा व्यक्ति उपहास का भी पात्र बन जाता है|

अतः यदि हम कोई अच्छा बदलाव लाना चाहते है तो यह आवश्यक है कि पूरी प्रकिया हम संतुलित तरीके से संचालित करें| इसीलिए, शायद हमारे पूर्वज मनीषियों ने और श्रीमद्भागवत गीता ने भी संतुलित पथ पर चलने का पाठ पढ़ाया है जिसे हम मात्र धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान मानकर दैनिक जीवन में उपेक्षित कर देते हैं|

सभी हिन्दीकर्मी देश के समस्त केन्द्रीय कार्यालयों, कोर्पोरेशन या बैंकों में हिंदी के लिए बहुत ही मेहनत और लगन से, धारा के विपरीत परिस्थितियों में भगीरथ प्रयास कर रहे हैं लेकिन हमें यह भी सावधानी रखनी है कि हमारे प्रयास संतुलित दृष्टिकोण और व्यावहारिकता के श्रृंगार से सज्जित हों, न कि उनमें दीवानापन या आक्रामकता हो| आइए, इसी संतुलित व्यवहार से हम हिंदी की प्रगति के यज्ञ में अपनी आहुति देते रहें|

जय हिंदी, जय हिंद |

महावीर शर्मा की अन्य किताबें

1

विश्व में भारत की पहचान

13 अगस्त 2015
0
3
2

भारत के प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र संघ में अपनी बात हिंदी में रख कर और भारतीय विद्या योग की महत्ता जता कर विश्व समुदाय को आश्वस्त किया कि योग आज की आवश्यकता है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को हर वर्ष मानाने का निर्णय करवाया| यह विश्व में भारत की पहचान स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कद

2

रावतभाटा अणु नगरी के पास प्राकृतिक झरना - पाडाझर , यहाँ प्राकृतिक गुफा में प्राकृतिक शिवलिंग है जिस पर प्राकृतिक जल की बुँदे टपकती है|

13 अगस्त 2015
0
8
2
3

आइए, देश के साथ चलें !

14 अगस्त 2015
0
2
1

भारत की जनता ने देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री चुन कर दिया जो स्वयं हिंदीतर भाषी है परन्तु अपने मन, विचार और कर्म से न सिर्फ अपने देश में बल्कि विदेश में भी बड़े ही आग्रह के साथ हिंदी का प्रयोग करते हुए विकास की लहर को और भी आगे बढाता चला जा रहा है| यह भारत का सौभाग्य है कि इस समय भारत का नेतृत्व एक ऐसे

4

हिंदी के प्रति अपने अवबोध को सुधारिए

14 अगस्त 2015
0
4
1

सामान्यतया हम जो भी वास्तविकता देखते हैं उसे अपने ज्ञान, विश्वास, संस्कार, प्रवृत्ति, मान्यताओं और आवश्यकता के आधार पर ढाल लेते हैं या मन में बसा लेते हैं या दिमाग में परिभाषित कर लेते हैं और उस वास्तविकता को उसी प्रकार व्याख्या कर समझते हैं| इसे हम नजरिया या दृष्टिकोण कहते हैं जिसे शुद्ध रूप से अवब

5

कृष्ण जन्म की कथा

21 अगस्त 2015
0
3
2

मेरे एक मित्र हैं, मार्क्सवादी विचारधारा के हैं| जब मैं उनके घर मिलने गया तो उनके पिताजी टीवी पर भागवत कथा सुन रहे थे| उन्होंने मेरा स्वागत किया और बिठाया| वे सेवानिवृत्त हो चुके थे| बातों ही बातों में उन्होंने बताया कि भागवत कथा में कृष्ण जन्म की कथा चल रही थी| स्वामी जी बता रहे थे कि जब संसार में

6

कार्यालय में कार्य के कारण तनाव

16 नवम्बर 2015
0
3
2

महावीर शर्मा हमारा शरीर ईश्वर प्रदत्त है और इसकी शारीरिकएवं मानसिक कार्यप्रणाली सर्वदा समस्थिति और संतुलन में रहने के लिए प्रेरित रहतीहै| यदि शरीर में कोई विजातीय और अवांछित तत्व या द्रव्य उत्पन्न हो जाते हैं या प्रवेश कर जाते हैं या गलती सेग्रहण कर लिए जाते हैं तो इसमें स्वाभाविक क्षमता होती है कि

7

बुरा वक़्त

16 नवम्बर 2015
0
5
3

8

अति सर्वत्र वर्जयेत

6 अप्रैल 2017
0
2
0

<!--[if gte mso 9]><xml> <o:OfficeDocumentSettings> <o:TargetScreenSize>800x600</o:TargetScreenSize> </o:OfficeDocumentSettings></xml><![endif]--><!--[if gte mso 9]><xml> <w:WordDocument> <w:View>Normal</w:View> <w:Zoom>0</w:Zoom> <w:TrackMoves/> <w:TrackFormatting/> <w:PunctuationKerning/> <

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए