shabd-logo

कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है जाने इन लक्षणों से

13 जुलाई 2019

304 बार देखा गया 304
featured image

article-image

भागती दौड़ती जिंदगी और बदलते खानपान ने हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह की परेशानिया खड़ी कर दी है | और इसकी वजह से जिस समस्या ने सबसे तेजी से असर दिखाया है वो है कोलेस्ट्रॉल | यु तो कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए खून की ही तरह जरुरी है लेकिन इसके बढ़ने से यह जानलेवा भी बन सकता है | कोलेस्ट्रॉल के बारे में अक्सर हम सुनते तो बहुत है लेकिन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण के बारे में अधिकतर लोग अनजान रहते है | जिसकी वजह से यह खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है और मरीज को पता नहीं चलता है |


हमारे शरीर में जब भी कोई गंभीर बीमारी होने लगती है तो हमारा शरीर उसके संकेत देने लगता है | इन्ही संकेतो को समझकर हम बीमारी को समझ सकते है और उसके बढ़ने से पहले उसका उचित उपचार कर सकते है | कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी बीमारी है जिसके अधिक बढ़ जाने पर शरीर में हार्ट अटक और ब्रेन हेमरेज होने का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है | तो आइये जानते है कोलेस्ट्रॉल के लक्षण और कोलेस्ट्रॉल के कारणों के बारे में |



कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण


वजन बढ़ना है कोलेस्ट्रॉल का मुख्य लक्षण


मोटापा अपने साथ कई तरह की बीमारी साथ लेकर आता है| स्वास्थ्य के लिए मोटापा बहुत ही हानिकारक है | वैसे तो शरीर में अगर अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढे तो यह आपकी चर्बी को बढ़ने से रोकता है | लेकिन अगर शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल यानी की LDL बढ़ता है तो आपका मोटापा तेजी से बढ़ने लगता है | अगर आपको भी लगे की आपका मोटापा तेजी से बढ़ रहा है तो आपको समझ लेना चाहिए की आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ रहा है | बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल जाकर आपकी आर्टरीज में जाकर जम जाता है जिससेने की खून आपके दिल और दिमाग तक सही तरिके से नहीं पहुंच पाता है जिससे की ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक होने की स्थिति बन जाती है |


सीने में दर्द हो तो समझे बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल


अगर आपके सीने में रुक रूककर दर्द होता है तो यह भी एक लक्षण है आपके शरीर में बढे हुए कोलेस्ट्रॉल का | जब बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हमारी रक्त ले जाने वाली कोशिकाओं में जमने लगता है, तब इसकी वजह से हमारे ब्लड सर्कुलेशन में रूकावट होती है जिसकी वजह से वह दिल और दिमाग तक प्रॉपर तरिके से पहुंच नहीं पाता है जिसके कारन हमारे सीने में और सर के पिछले हिस्से में दर्द होने लगता है |


खराब पाचन का कारन है बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल


अगर अक्सर आपका पेट खराब रहता है और भोजन सही तरह से पच नहीं पाता है | कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से हमारा मेटाबॉलिज्म खराब हो जाता है जिसके कारन हमारा खाना सही तरह से पच नहीं पाता है और कब्ज की शिकायत रहने लगती है | और आप हमेशा गैस, एसिडिटी से परेशान रहते है | अगर आप फ्रेश होने जाते है और आपका मल पतला हो तो यह भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण है |


जल्दी थकना है खराब कोलेस्ट्रॉल के लक्षण


अगर आपको किसी भी काम को करने से बहुत जल्दी थकान होने लगे तो समझ ले की आपके शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गयी है | शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से चक्कर आना और घबराहट जैसे लक्षण दिखाई देने लगते है | आर्टरीज में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से फेफड़ों और दिल तक खून का सही सर्कुलेशन नहीं होने के कारन आप किसी भी काम को करने में थोड़ी सी ही देर में हांफ जाते है|


धड़कन का तेज होना है बढे हुए कोलेस्ट्रॉल का लक्षण


अगर आप की धड़कन सामान्य अवस्था के बजाय तेजी से धड़कने लगी है तो यह भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का लक्षण है | आर्टरीज में कोलेस्ट्रॉल जम जाने से दिल तक खून की आपूर्ति सही तरह से नहीं पहुंच पाती है जिसके कारन दिल की धड़कने तेज हो जाती है |


आँख के पास पिले रंग के दाने है कोलेस्ट्रॉल के लक्षण


बेड कोलेस्ट्रॉल यानि की LDL बढ़ने पर आपके आँखों के आसपास पिले रंग के दाने दिखाई देने लगते है | इन पिले रंग के दानो को जिन्थॉलाइज्मा कहते है | कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के साथ ही यह छोटे छोटे दाने बड़े होने लगते है और इनमे दर्द भी होने लगता है | ऐसे में इन पर सही समय पर ध्यान देकर कोलेस्ट्रॉल का सही इलाज करें |


हम उम्मीद करते है की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी | आपको यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं |


अंकित की अन्य किताबें

1

कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है जाने इन लक्षणों से

13 जुलाई 2019
0
1
0

भागती दौड़ती जिंदगी और बदलते खानपान ने हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह की परेशानिया खड़ी कर दी है | और इसकी वजह से जिस समस्या ने सबसे तेजी से असर दिखाया है वो है कोलेस्ट्रॉल | यु तो कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए खून की ही तरह जरुरी है लेकिन इसके बढ़ने से यह जानलेवा भी बन सकता है | कोलेस्ट्रॉल के बारे म

2

स्वप्नदोष के कारन और इलाज

16 जुलाई 2019
0
1
0

स्वप्नदोष एक ऐसी समस्या है जिसके कारन आजकल बढ़ीक संख्या में युवा वर्ग परेशान है | लेकिन इसकी सबसे बड़ी वजह इसके बारे में जानकारी का अभाव होना है | जब किसी युवक के सामने पहली बार ऐसी समस्या सामने आती है तो वह यह सोचने लगता है की कही उसे कोई गुप्त रोग तो नहीं है | लेकिन

3

CA का रिजल्ट जानने के ये है तरिके

23 सितम्बर 2019
0
0
0

CA छात्रों के मन में हलचल है और वो बेसब्री इंतज़ार रहता है कीCA का रिजल्ट कब आएगा | CA फाउंडेशन , सीए इंटरमीडिएट और CA फाइनल के रिजल्ट छात्र ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है | आपको बता दें की C

4

CA की सैलेरी

27 सितम्बर 2019
0
0
0

CA की सैलेरीदेश में चार्टेड अकाउंटेंट एक प्रतिष्ठित जॉब है | चार्टेड अकाउंटेंट बनने के बाद आप चाहे तो स्वतंत्र रूप से भी काम कर सकते है | CA कोर्स में प्रवेश लेने वाले छात्र और उनके माता पिता के मन में एक

5

CA इंटरमीडिएट कोर्स की पूरी जानकारी

18 अक्टूबर 2019
0
0
0

CA इंटरमीडिएट कोर्स की पूरी जानकारी CA इंटरमीडिएट कोर्स CA कोर्स के दूसरे चरण की परीक्षा होती है | CA कोर्स में फाउंडेशन की परीक्षा पास करने के बाद आप CA इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है | CA इंटरमीडिएट की परीक्षा फाउंडेशन की तुलना में थोड़ी कठिन होती है | और इसे पास करने के लिए

6

क्या सीए कोर्स महंगा है ?

24 अक्टूबर 2019
0
0
0

सीए कोर्स को लेकर छात्रों और उनके माता पिता की यह धारणा है की यह एक बहुत ही महंगा कोर्स है और इस कोर्स की फीस बहुत अधिक है | लेकिन यह बिलकुल ही गलत धारणा है | इस कोर्स की फीस को इतना सामान्य रखा गया है की किसी भी वर्ग का सामान्य छात्र भी यह कोर्स कर सकता है और CA बनने के अपने सपनों को पूरा कर सकता

7

कैसे बने CA जानिए विस्तार से

30 अक्टूबर 2019
0
0
0

आज सीए कोर्स उन छात्रों की पहली पसंद का विषय बना हुआ है जो एकाउंट्स और फ़ाइनेंस के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते है | सीए कोर्स एक प्रोफेशनल कोर्स है और केवल कॉमर्स ही नहीं साइंस और आर्ट्स के छात्र भी इस कोर्स को करके एकाउंट्स और

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए