shabd-logo

वो दिन और मन

17 जून 2019

142 बार देखा गया 142

वो दिन

मन की उलझनों का दिन

उमंगे जो सुप्त पड़ी थी

मानो इसी की राह थी

अब ना था बांध का रुकना

असंभव -सा था सीमाओं का बंधना

क्षण ही में टूटने का भय

और कुछ पा जाने का लय

मन को अनुनादित सा करता

विचारो का जखीरा उठता

उठता आंधी -सा हवा का झोका

प्रज्वलित करता मन दीपावलीका

कभी बुझने का भय

कभी बढ़ने का भय

उठती हैं लहरे

ये हृदयी लहरे

उमंगो को उठाती

मनोसगार में नया जीवन भरती

फिर से दिखते हैं मिजाज

ऋतुमय ये मिजाज

विचारो की गुत्थियों में उलझा-सा

विचारो की गुत्थियों से निकलता -सा

ये मिजाजी मन

और मन

पंकज कुमार खाण्डल की अन्य किताबें

18 जून 2019

प्रियंका शर्मा

प्रियंका शर्मा

अति सुन्दर पंक्तियाँ

17 जून 2019

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए