shabd-logo

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के बारे में जाने

12 फरवरी 2019

362 बार देखा गया 362
featured image

आज कल हम देखते हैं की कुछ योग्यतापूर्ण छात्रों के बड़े बड़े सपने होते हैं| वे अपने और अपने परिवार के हर सपने को पूरा करना चाहते हैं| उनके अंदर योग्यता भी भरपूर रहती है लेकिन उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति उन्हें उनकी जिंदगी से काफी पीछे छोड़ देती है| आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते हैं|

ऐसे छात्रों की इस समस्या से वाकिफ होकर भारत सरकार ने एक काफी महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है|


article-image

'प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना' जिसकी शुरुआत भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा 15 अगस्त 2015 को कि गई थी| इस योजना का मुख्य उद्देश्य यही था| जिन छात्रों की आर्थिक स्थिति की दिक्कत की वजह से पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने वाले छात्र-छात्राओं के हक़ में 'प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना' लॉन्च की है|

इस योजना के अंतर्गत जरूरतमंद छात्रों को लोन देने और स्कॉलरशिप देने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है| जिससे भारत को और भी जायदा विकशित किया जा सके और भारतीय छात्रों की स्किल को भी Develop किया जा सके|

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के लाभ

  • 'प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना' के अंतर्गत जरूरतमंद छात्रों को लोन प्रदान करने की सुविधा उपलब्ध है|
  • एक ही एप्लीकेशन फॉर्म से 3 बैंकों में आवेदन किया जा सकता है|
  • इस योजना के तहत जरुरतमंद छात्र अपनी शिक्षा को आगे जारी रख सकेंगे | और अपने उज्जवल भविष्य के लिए कुछ करने में कामयाव साबित हो सकेंगे|
  • बैंक द्वारा लोन से संबंधित जानकारी के साथ स्कॉलरशिप की जानकारी भी अपलोड की जाएगी| और डैशबोर्ड की मदद से अपनी स्कॉलरशिप की स्थिति भी देखी जा सकती है|
  • Pradhanmantri Vidya Laxmi Yojana 2019 के माध्यम से कोई भी छात्र इस योजना की जानकारी जानने के अलावा गवर्नमेंट स्कॉलरशिप प्रोग्राम की जानकारी लेने में भी सक्षम रहेगा| यदि कोई गवर्नमेंट स्कॉलरशिप आती है| तो उसे इस पोर्टल पर पूरी जानकारी देख सकता है|
  • इस योजना के अंतर्गत कम से कम 22 कोर्सेस को शामिल किया गया है|

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना पोर्टल पर स्वयं को रजिस्टर कैसे करें

Pradhanmantri Vidya Laxmi Yojana का लाभ लेने के लिए सबसे पहले अपने आप को विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा| जिसके लिए आपको सबसे पहले vidyalaxmi.co.in पर जाना होगा| इस वेबसाइट को खुलने पर आपको सबसे ऊपर रजिस्टर का विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा| और पूची गई जानकारी को पूर्णरूप से भरना होगा| जिसमे आपसे निम्न जानकारी पूछी जा सकती हैं जैसे:-

  1. जिस छात्र को लाभ लेना हो उस विद्यार्थी का नाम
  2. आपकी E-mail Id
  3. मोबाइल नंबर (Without Country Code)
  4. उसके बाद आपको अपना पासवर्ड चुनना होगा| ध्यान रहे आपका पासवर्ड 8 से 14 शब्दों का होना चाहिए तथा उन शब्दों में स्पेशल करेक्टर और नम्बर भी होना आवश्यक हैं| इस बात का भी ध्यान रहे आपका ईमेल और पासवर्ड एक नहीं होना चाहिए।
  5. इसके बाद आपको सबसे नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा|

इतना करने के बाद आप विद्यालक्ष्मी पोर्टल पर रजिस्टर हो जायेंगे|

कैसे करें लोन लेने के लिए आवेदन-

अब जब भी आपऊपर दी गई वेबसाइट पर जायेंगे और अपने ईमेल और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करते हैं| तो आपको आपका पर्सनल डैशबोर्ड दिखाई देगा| जिसमे आपको अपना स्थान, कोर्स तथा ऋण की राशि (लोन अमाउंट) भरना होगा। आप अपनी जरुरत के हिसाब से लोन प्राप्त कर सकते हैं|

इतना करने के बाद आपको नीचे बैंकों की सूचि दिखाई देगी जो की लोन के नाम के साथ दिखाई जाएगी। आप जिस बैंक से लोन प्राप्त करना सही लगता है, आप उस बैंक से लोन प्राप्त कर सकते है| आप अपनी सुविधा और आवश्यकता अनुसार बैंक के नाम के सामने वाला अप्लाई बटन पर क्लिक करने पर आपको ऑनलाइन फॉर्म दिखाई देगा जो आपको ध्यानपूर्वक भरना होगा| कुछ बैंकों के नाम जो Pradhanmantri vidyalaxmi Yojana का लाभ देने में वर्तमान में सक्षम हैं|

  1. बैंक आफ इंडिया
  2. पंजाब एंड सिंध बैंक
  3. यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया
  4. देना बैंक
  5. स्टेट बैंक आफ इंडिया
  6. IDBI बैंक
  7. केनरा बैंक
  8. यूनियन बैंक आफ इंडिया
  9. इलाहाबाद बैंक
  10. बैंक आफ महाराष्ट्रा
  11. सिंडिकेट बैंक
  12. सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया
  13. कोटक महिंद्रा बैंक
  14. विजया बैंक
  15. आंध्रा बैंक
  16. कर्नाटका बैंक ( जो की हाल ही में इस योजना के साथ जुड़ा हुआ है)

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी स्कीम के लिए पात्रता

  • आप प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के तहत केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश जाकर भी एक अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के कविल और हकदार हैं|
  • आवेदनकर्ता का देश की किसी अधिकृत यूनिवर्सिटी में एडमिशन होना अनिवार्य है|
  • आवेदककर्ता छात्र की 12 वी क्लास पास होना आवश्यक है|
  • Pradhanmantri Vidya Laxmi Yojana का लाभ लेने के लिए और लोन प्रदान करने के लिए कुछ बैंक अधिकतम आयु सीमा तय करती हैं और कुछ बैंकों के नियम एवं शर्तों में कोई आयु सीमा नहीं रहती| इसकी जानकारी आपको फॉर्म भरते समाय हो जाएगी|

आपको Pradhanmantri Vidya Laxmi Yojana के अंतर्गत चार तरह के लोन प्रदान किये जायेंगे| आपको यह सुनिश्चित करना है की आप किस तरह के लोन के अंतर्गत आते हैं|

  1. अंडरग्रेजुएट एजुकेशन लोन - इस लोन के अंतर्गत वही विद्यार्थी आते हैं वही लोन शामिल हैं जिन्होंने अपनी हायर सेकेन्ड्री शिक्षा पूरी कर ली है| और वह अपने ग्रेजुएशन कोर्स को लोन लेना चाहते हैं|
  2. ग्रेजुएट एजुकेशन लोन- जिन छात्रों ने अपनी ग्रेजुएशन कोर्स को भी पूरा कर लिया है, और वह उच्च शिक्षा पाने के लिए लोन लेना चाहते हैं| वही विद्यार्थी ग्रेजुएट एजुकेशन लोन के अंतर्गत आते हैं|
  3. करियर एजुकेशन लोन- करियर एजुकेशन लोन का फायदा केवल वही छात्र उठा सकते हैं| जो टेक्निकल फील्ड में अपना भविष्य तय करना चाहते हैं|
  4. अभिभावक सहायता लोन - वह अभिभावक जो अपने छोटे या बड़े बच्चों को आर्थिक स्थिति ख़राब होने की वजह से नहीं पड़ा पा रहे हैं| और उनके खर्चे , स्कूल फीस , कोचिंग फीस इत्यादि भरने में असमर्थ हैं| ऐसे अभिभावकों के लिए इस लोन को प्रदान किया जाता है|

अब आप यह तय कर पा रहे होंगे की आप किस लोन के अंतर्गत आते हैं| और आपको फॉर्म में लोन प्रकार में क्या भरना होगा|हम आपको बता दें चारों प्रकार के लोन की राशि में एक ही शर्तें व नियम हैं|

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के लिए कुछ जरुरी जानकारियाँ एवं दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको इस योजना का फॉर्म भरते समय निम्न जानकारियाँ भरनी होंगी जैसे-

  • अपना नाम
  • जन्म की तारीख
  • लिंग (sex)
  • धर्म, जाति वर्ग, वैवाहिक स्तिथि आदि
  • साथ ही शैक्षिक योग्यता, प्राप्त अंकों के %, व्यवसाय, सभी स्त्रोतों से प्राप्त परिवार की आय
  • PAN कार्ड नम्बर
  • आधार कार्ड नम्बर
  • अपना पूरा पता (वर्तमान)
  • मोबाइल नंबर आदि

बैंक की जानकारी जैसे-

  • जिस बैंक से आप अपना एजुकेशन लोन लेना पसंद करते हैं उस बैंक का नाम
  • बैंक की उस ब्रांच का IFSC कोड
  • बैंक की शाखा का नाम
  • आपका बैंक खाता नंबर

कोर्स की जानकारी (जो कोर्स आप करना चाहते हैं)-

  • सबसे पहले आपको कोर्स का नाम
  • कोर्स कब शुरू हुआ या होगा और समाप्त होने की तारीख तथा अवधि|
  • किस कॉलेज में एडमिशन लेने जा रहे हैं, वह सरकारी है या प्राइवेट
  • शैक्षिक संसथान का नाम
  • प्रत्येक वर्ष के पाठ्यक्रम की लागत रूपए
  • साथ ही ट्यूशन, छात्रावास, उपकरण, परीक्षा तथा छात्रवृत्ति की जानकारीभी आपको फॉर्म भरते समय देनी होगी|

लोन को चुकाने की जानकारी-

यदि आप भारत में ही किसी कोर्स को कर रहे हैं तो आपको 10 लाख रुपए तक की राशि लोन स्वरुप प्रदान की जाएगी| ओए यदि आप विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको 20 लाख रुपए तक का अधिकतम ऋण दिया जा सकता है| यदि आप कम ऋण लेना कहते हैं तो आपको जरुरत की हिसाब से कम लोन प्रदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है| जिसके लिए आपको किसी भी गारंटी देने की आवश्यकता भी नहीं है|

आपको फॉर्म भरते समय फॉर्म में निम्न जानकारियाँ भी भरनी होंगी|

  • लोन की राशि को कोर्स के समाप्त होने के बाद कब तक चुकाना होगा
  • प्रति माह कितने रुपए की राशि जमा करने में आप सक्षम हैं|
  • किश्तों की संख्या

अल्ताफ खान की अन्य किताबें

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए