shabd-logo

दिसंबर की 1 तारीख़ को है विवाह पंचमी, क्या है इस दिन की विशेषता

17 दिसम्बर 2019

766 बार देखा गया 766
featured image

article-image

इस वर्ष विवाह पंचमी (Vivah Panchami)1 दिसम्बर को है और इस दिन को हिन्दू धर्म में त्यौहार के रूप में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। दरअसल, आज के दिन भगवान राम (Ram) और सीता (Sita) माता का विवाह सम्पन्न हुआ था। हिन्दू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष के महीने में शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन विवाह पंचमी मनाई जाती है। भारत के पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भी विवाह पंचमी को बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। नेपाल में इस त्यौहार को मनाने का एक कारण यह भी है की माता सीता नेपाल के जनकपुर के राजा जनक की पुत्री थीं। इसलिए वहां की जनता भी Vivah Panchami को जश्न के साथ मनाते हैं।

भगवान राम और सीता का विवाहोत्सव

त्रेता युग में पृथ्वी पर राक्षसों का अत्याचार बढ़ता जा रहा था और उस समय मुनि विश्वामित्र अपने यज्ञ को बचाने के लिए अयोध्या के राजा दशरथ से उनके दोनों पुत्रों राम और लक्ष्मण को मांग कर ले गए थे। यज्ञ की समाप्ति के बाद विश्वामित्र राम और लक्ष्मण के साथ जनकपुर होते हुए जा रहे थे। इस दौरान उन्हें राजा जनक की पुत्री सीता के स्वंयवर की जानकारी मिली। मुनि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को लेकर सीता के स्वंयवर में पधारे। सीता स्वंयवर में राजा जनक ने घोषणा की थी कि जो भी शिव के धनुष को भंग कर देगा उसका विवाह सीता के साथ कराया जाएगा।

स्वंयवर में बहुत से राजा-महाराजाओं ने अपने बल की परीक्षा दी। राजा जनक ने घोषणा की कि यह पृथ्वी वीरों से हीन हो गई है। इसके बाद मुनि विश्वामित्र ने श्रीराम को शिव जी के धनुष को तोड़ने का आदेश दिया। राम जी ने मुनि विश्वामित्र की आज्ञा का पालन करते हुए मन ही मन शिव जी की स्तुति कर शिव धनुष को एक ही बार में भंग कर दिया। इसके बाद राजा जनक ने सीता का विवाह राम से बहुत ही धूम-धाम के साथ कर दिया।

यह भी पढ़े: जानिए, कुंडली में किन योगों से होती है लव मैरिज

विवाह पंचमी के दिन शादी से क्यों कतराते हैं लोग?

विवाह पंचमी या विहार पंचमी का सभी पुराणों में विशेष महत्व है, लेकिन इस दिन की इतनी विशेषता होने के बाद भी लोग इस दिन अपनी पुत्री की शादी नहीं करते हैं और इस दिन को शादी के लिए सही नहीं मानते हैं। आज के दिन विवाह न करने का मुख्य कारण सीता माता का दुखद वैवाहिक जीवन है। इसलिए आज भी कुछ लोग खासतौर से मिथिलवासी और नेपाल के लोग इस दिन अपनी बेटियों की शादी नहीं करते हैं। शादी होने के बाद ही माता सीता को वनवास जाना पड़ा था। 14 वर्ष का वनवास काटने के बाद भी राम ने गर्भवती सीता का परित्याग कर दिया था।

राजकुमारी सीता को सुखद वैवाहिक जीवन का आनंद नहीं मिला। इसीलिए लोग आज के दिन अपनी पुत्री का विवाह करना पसंद नहीं करते। लोगों के मन में यह भय है कि कहीं उनकी बेटी को भी माता सीता की तरह दुख न झेलना पड़े।


इतना ही नहीं, विवाह पंचमी के दिन रामकथा का अंत राम-सीता के विवाह पर ही कर दिया जाता है क्योंकि शुभ दिन के अवसर पर दुख और कष्ट से भरी कथा को दोहराया नहीं जाता है।


1

वैदिक ज्योतिष आपको आपकी कुंडली द्वारा उत्तम करियर की राह दिखाता है, कैसे?

2 मई 2019
0
0
0

बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो अपने करियर को लेकर बहुत ही परेशान रहते हैं, वो जो नौकरी या व्यवसाय करते हैं लेकिन उनका नौकरी या व्यवसाय ठीक रूप से नही चलता है, व्यक्ति को नौकरी या व्यवसाय में सफलता हाथ नही लग पाती जिसके लिए वो पूर्ण रूप से मेहनत करते हैं, ऐसे में कुछ तो म

2

दिसंबर की 1 तारीख़ को है विवाह पंचमी, क्या है इस दिन की विशेषता

17 दिसम्बर 2019
0
0
0

इस वर्ष विवाह पंचमी (Vivah Panchami)1 दिसम्बर को है और इस दिन को हिन्दू धर्म में त्यौहार के रूप में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। दरअसल, आज के दिन भगवान राम (Ram) और सीता (Sita) माता का विवाह सम्पन्न हुआ था। हिन्दू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष के महीने में शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन विवाह पंचमी मनाई

3

कालसर्प दोष रिपोर्ट

17 दिसम्बर 2019
0
0
0
4

क्या ज्योतिष आपके भविष्य के बारे में बता सकता है?

18 दिसम्बर 2019
0
0
0

हममें से कई लोग ज्योतिष शास्त्र में विश्वास नहीं करते। उसे एक अंधविश्वास के तौर पर देखते हैं। पर कुछ ज्योतिष विशेषज्ञ यह दावा करते हैं कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र आपके भविष्य के बारे में सही जानकारी दे सकता है। यह आपके भविष्य को लेकर सटीक

5

2020 में लाल किताब के इन उपायों से दूर होगी हर समस्या, मिलेगी मनचाही सफलता

30 दिसम्बर 2019
1
0
0

2019 खत्म होने को है और नया साल यानि 2020आने को है। आपके तमाम कष्ट दूर हों और नया साल अच्छा बीते इसके लिए लाल किताब में बताए गए कुछ विशेष उपाय करें। 19वीं शताब्दी की इस किताब में आपकी हर समस्या का सामाधान है। यदि आप नियमपूर्वक इनका पालन

6

कुंडली के वह योग जो व्यक्ति को बनाते हैं एक सफल बिजनेसमैन

8 जून 2020
0
1
0

बिजनेस शुरू करना आसान है परंतु उसे सफलतापूर्वक चलाने के लिए काफी चीजों की आवश्यकता पड़ती है। हमेशा उसी वस्तु का बिजनेस करना चाहिए जो किसी भी व्यक्ति का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में समर्थ हो और कोई चाह कर भी जिसकी उपेक्षा न कर सके। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य चीज़ें जैसे कि क्रिएटिविटी और नेतृत्व क्षमत

---

किताब पढ़िए

लेख पढ़िए